the better india.in

मुकेश अंबानी की रैंकिंग में गिरावट, भारत अब भी एशिया का आर्थिक सिरमौर

Adani Group के शेयरों में जोरदार तेजी आई है. अदाणी ग्रुप की लिस्टेड सभी 10 कंपनियों में अदाणी पावर सबसे 15% तक उछला है. इसके बाद अदाणी ग्रीन का शेयर 11% उछलकर 2,174 के 52 वीक हाई लेवल पर जा पहुंचा.इसके अलावा अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.7% बढ़कर 3,725.00 के लेवल पर जा पहुंचा. वहीं, अदाणी पोर्ट्स का शेयर आज 1,577.80 के आपने ऑल टाइम हाई को छू लिया. जबकि अदाणी टोटल गैस 10% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इस शानदार तेजी के चलते अदाणी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 19.1 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया.

इसी के चलते अब गौतम अदाणी 111 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 14% की तेजी आई। इससे गौतम अदाणी को बड़ा फायदा हुआ और वह दोबारा से एशिया के सबसे अमीर शख्सबन गए हैं।

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ समय से काफी तेज उछाल आया है और अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले वाले स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे निवेशकों के साथ गौतम अदाणी को भी काफी फायदा हुआ और वह दोबारा से एशिया के सबसे अमीर शख्स (Gautam Adani richest person in Asia) बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है।

दुनिया के 11वें सबसे अमीर अदाणी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index report) के अनुसार, गौतम अदाणी 111 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं, अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं। अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार (31 मई) को 14 प्रतिशत तक की तेजी आई। अमेरिकी ब्रोकरेज जेफरीज का रुख अदाणी ग्रुप पर काफी बुलिश है, जिसने अगले दशक में 90 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है।

जेफरीज के रुख से निवेशकों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में जमकर खरीदारी की। इससे अदाणी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 84,064 करोड़ रुपये बढ़कर 17.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे पहली पीढ़ी के उद्यमी और अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी को मुकेश अंबानी से आगे निकलने में मदद मिली। अंबानी फिलाहल अपने सबसे छोटे बेटे अनंत की दूसरी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए यूरोप में एक क्रूज पर हैं।

हिंडनबर्ग के झटके से कैसे उबरे अदाणी?

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने जो नुकसान पहुंचाया था, उससे उबरने के लिए अदाणी ग्रुप ने ठोस रणीति बनाई। इसमें कर्ज को कम करना, फाउंडर के गिरवी रखे शेयरों को कम करना और अपने मुख्य व्यवसाय को मजबूत करना शामिल था। इस रणनीति ने बखूबी काम किया, क्योंकि अदाणी ग्रुप ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में रिकॉर्ड कमाई की है।

गौतम अदाणी 2022 में भी रिलायंस के मुकेश अंबानी को ही पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। जब उनकी दौलत घटी, तो मुकेश अंबानी फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। लेकिन, गौतम अदाणी एक बार फिर अमीरी के मामले में मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। वह इस साल की शुरुआत में भी कुछ समय के लिए एशिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। लेकिन, इस बार उन्होंने अपनी पोजिशन को और पुख्ता किया है।

Aniket Dixit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *